पंजाब एंड सिंध बैंक में नौकरी का मौका, रिलेशनशिप मैनेजर पदों पर निकली भर्ती, 18 जून तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता और फीस

सरकारी बैंक ने रिलेशनशिप मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्रता, चयन प्रक्रिया और फीस की घोषणा हो गई है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
psb recruitment 2025

पब्लिक सेक्टर की पंजाब एंड सिंध बैंक ने रिलेशनशिप मैनेजर पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भरके जमा कर सकते हैं। एप्लीकेशन पोर्टल 18 जून 2025 तक खुला रहेगा। अप्लाई करने से पहले सभी कैंडिडेट्स को आधिकारिक अधिसूचना अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है। रिक्त पदों की संख्या कुल 30 है। यह भर्ती (PSB Recruitment 2025) कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर हो रही है। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1003 रुपये है। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 118 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। एससी के लिए चार, एसटी के लिए दो, ओबीसी के लिए 8, ईडब्ल्यूएस के लिए तीन और जनरल के लिए 13 पद रिजर्व किए गए हैं।

 कौन कर सकता है आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से फुल टाइम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • मार्केटिंग या फाइनेंस में एमबीए वलर उम्मीदवारों को अधिक वरीयता दी जाएगी निर्धारित।
  • आयु सीमा 1 मई 2025 तक कम से कम 25 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए।
  • इसके अलावा एमएसएमई बैंकिंग सेक्टर में रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर 3 वर्ष काम करने करने का अनुभव भी होना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। एग्जाम कुल 100 अंक का होगा। प्रश्नों की संख्या भी 100 होगी। इसकी अवधि 105 मिनट होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बैंक के किसी भी शाखा में हो सकती है। परिवीक्षा की अवधि 6 महीने होगी।

ये रहा नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews