सरकारी नौकरी: PSPCL ने निकाली बंपर भर्ती, 2500 पद खाली, 21 फरवरी से आवेदन शुरू, जानें पात्रता और वेतन 

पीएसपीसीएल एएलएम पदों के लिए जल्द ही आवेदन शुरू होगा। शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है। आइए जानें कौन, कैसे और कब तक फॉर्म भर सकते हैं?
PSPCL Recruitment 2026

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अस्सिटेंट लाईनमैन पदों पर भर्ती निकाली (PSPCL Recruitment 2025) है। रिक्त पदों की संख्या कुल 2500 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति उम्मीदवारों की राज्य के अलग-अलग स्थानों पर होगी। इस संबंध पीएसपीसीएल ने शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है।

अधिसूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2025 से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 13 मार्च 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। वहीं शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 17 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

पीएसपीसीएल एएलएम पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है।। पात्रता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया और संभावित वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। परीक्षा में टेक्निकल नॉलेज, रीजनिंग स्किल और प्रॉब्लम सॉल्विंग एबिलिटी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।  इसमें चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। नियुक्ति के बाद करीब 19000 रुपये वेतन प्रतिमाह प्राप्त होगा। पीएसपीसीएल पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन को लेकर स्पष्टीकरण जल्द जारी करेगा। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews