PSSSB ने निकाली 531 पदों पर भर्ती, 7 सितंबर तक करें आवेदन, जानें फीस और पात्रता 

PSSSB ने 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 अगस्त से एप्लिकेशन लिंक एक्टिव होगा। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। 
CRPI Recruitment 2026

पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड ने क्लर्क पदों पर भर्ती (PSSSB Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है। योग्य उम्मीदवार 25  अगस्त से लेकर 5 सितंबर के साथ 7 सितंबर तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://sssb.punjab.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने 13 फरवरी से लेकर 6 मार्च 2026 के बीच आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।

आवेदक से पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञापन संख्या 02/2026) पढ़ने की सलाह दी जाती है। रिक्त पदों की संख्या कुल 531 है। आवेदन करने के लिए जनरल और स्पोर्ट्समैन को 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। एक्स सर्विसमैन और डिपेंडेंट कैंडिडेट के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये और PWD के लिए 500 रुपये है।

कौन कर सकता है आवेदन?

मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से किसी भी विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उनके पास ऑफिस प्रोडक्टिविटी एप्लीकेशन या डेस्कटॉप पब्लिशिंग एप्लीकेशन में पर्सनल कंप्यूटर या इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी 120 घंटे का कोर्स या वर्किंग एक्सपीरियंस के साथ होना चाहिए। इसके अलावा DOEACC से कंप्यूटर या इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी कोर्स में “ओ” लेवल सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। 1 जनवरी 2026 तक निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। पंजाब के एससी और बीसी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष, राज्य और केंद्रीय सरकार की कर्मचारियों के लिए 45 वर्ष है। पंजाब में रहने वाले PW उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 47 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में दो भाग शामिल होंगे। पार्ट-ए में दसवीं स्तर  पंजाबी भाषा से संबंधित होगा, जिसमें 50% अंक लाना अनिवार्य होगा। वहीं पार्ट-बी में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर के लिए 1/4 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। इंग्लिश और पंजाबी भाषा में टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। नियुक्ति के बाद लेवल 2 के तहत बेसिक पे 19,900 रुपये होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews