UPPSC ने निकाली है 1253 पदों पर भर्ती, 6 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष (एक जुलाई 2025 तक) और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
sarkari naukari 2026

UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग नेराजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू हो गई है।इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 6 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि रिक्तियों की संख्या परिस्थितियों व आवश्यकताओं के अनुसार बढ़ या घट सकती है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक अर्हताएं विस्तृत विज्ञापन में दी जाएंगी।

UPPSC Recruitment 2025

कुल पद: 1253

आयु सीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष (एक जुलाई 2025 तक) और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी अभ्यर्थी का जन्म दो जुलाई 1985 से पूर्व और एक जुलाई 2004 के बाद का नहीं होना चाहिए। दिव्यांगजन तथा राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया : प्रारंभिक, लिखित और साक्षात्कार के जरिए चयन किया जाएगा।

आवेदन को लेकर जरूरी बात: आवेदन की प्रक्रिया वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) आधारित ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन शुरू होने से पहले वह अपना ओटीआर पंजीकरण पूरा कर ओटीआर नंबर प्राप्त कर लें। जाति प्रमाणपत्रों के प्रोफार्मा, आरक्षण, शुल्क भुगतान, परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम से संबंधित सभी निर्देश विज्ञापन में विस्तार से दिए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: चार सितंबर
  • ऑनलाइन शुल्क जमा करने व आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि : छह अक्टूबर
  • आवेदन संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews