बिहार लोक सेवा आयोग ने निकाली है भर्ती, 23 जून तक करें आवेदन, सैलरी 50 हजार पार, जानें डिटेल्स

इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। OBC, EBC और सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आयु सीमा 40 वर्ष है।
sarkari naukari 2026

BPSC ASO Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक अनुभाग अधिकारी (Assistant Section Officer- ASO) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 41 पदों को भरा जाएगा।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 मई 2025 से लेकर 23 जून 2025 तक BPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।जिन उम्मीदवारों ने संविदा पर कार्य किया है, उन्हें उनके कार्य अनुभव के आधार पर आयु सीमा में छूट मिलेगी, बशर्ते उनकी आयु 60 वर्ष से अधिक न हो।

BPSC Recruitment 2025

कुल पद: 41

एज लिमिट :सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। OBC, EBC और सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आयु सीमा 40 वर्ष है।अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के सभी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष होगी। उम्र की गणना 01 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

योग्यता : उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।डिग्री आवेदन की अंतिम तिथि यानी 23 जून 2025 से पहले प्राप्त हो जानी चाहिए। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिनकी डिग्री पूरी हो चुकी हो।

वेतनमान: चयनित अभ्यर्थियों को वेतन स्तर-7 के तहत 44,900 से 1,42,400 तक का मासिक वेतन मिलेगा। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मिलने वाले अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। यह वेतनमान कई युवाओं के लिए एक आकर्षक अवसर हो सकता है।

आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग, OBC और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 650। SC/ST, दिव्यांग (40% या उससे अधिक) और बिहार के बाहर के उम्मीदवारों के लिए 150।

चयन प्रक्रिया: प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू (यदि लागू हो) और फिर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

BPSC :आवेदन कैसे करें

  • BPSC की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसकी एक प्रति सुरक्षित रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews