UPPSC ने विभिन्न पदों पर निकाली है भर्ती, 1 अगस्त तक करें आवेदन, जानें आयु सीमा पात्रता और डिटेल्स

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कंप्यूटर सहायक के पदों पर भर्ती निकाली है।उम्मीदवार 1 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते है।चयन लिखित परीक्षा, हिंदी टाइपिंग टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
jobs

UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आयोग ने कंप्यूटर असिस्टेंट के 13 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 1 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12वीं पास और कंप्यूटर डिप्लोमा होल्डर उम्मीदवार 1 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन व शुल्क समाधान की अंतिम तिथि आठ अगस्त 2025 तय की गई है। आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नंबर प्राप्त करना अनिवार्य है। बिना ओटीआर नंबर के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

UPPSC Recruitment 2025

कुल पद:13

पदों का विवरण

जनरल (सामान्य वर्ग) के लिए 9 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 3 पद, और EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए 1 पद आरक्षित ।

आयु सीमा: पदानुसार न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा या डोयक या नाइलेट सोसाइटी से ‘ओ’ स्तर के डिप्लोमा के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण हो।

आवेदन शुल्क : सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये, एससी/एसटी के लिए 65 रुपये और दिव्यांग (पीएच) वर्ग के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 5,200 रुपए से 20,200 रुपए तक का वेतन और निर्धारित ग्रेड पे मिलेगा।

चयन प्रक्रिया: चयन प्रक्रिया दो चरणों में लिखित परीक्षा व टाइप टेस्ट के माध्यम से पूरी होगी। लिखित परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा, जो वस्तुनिष्ठ प्रकार का बहुविकल्पीय होगा। प्रश्नपत्र की अवधि डेढ़ घंटे होगी। कुल 100 प्रश्न होंगे व पूर्णांक 100 अंकों का होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। दूसरे चरण में कंप्यूटर पर हिंदी टाइप टेस्ट होगा, जो अर्हकारी प्रकृति का होगा। अभ्यर्थियों की श्रेष्ठता का निर्धारण केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। टाइप टेस्ट की अवधि पांच मिनट होगी। टाइप टेस्ट में कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति होना आवश्यक है। केवल ऐसे अभ्यर्थियों के चयन पर विचार किया जाएगा, जिन्होंने टाइप टेस्ट में न्यूनतम गति प्राप्त की हो।

Notification

https://uppsc.up.nic.in/OuterPages/View_Enclosure.aspx?ID=742&flag=E&FID=887

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews