बिहार लोक सेवा आयोग ने निकाली है 935 पदों पर भर्ती, 26 सितंबर तक करें आवेदन, जानें आयु सीमा पात्रता डिटेल्स

इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। OBC, EBC और सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आयु सीमा 40 वर्ष है।
sarkari naukari 2026

BPSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है।बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) के 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर 26 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

BPSC Recruitment 2025

कुल पद: 935

पदों का विवरण

  • 374 पद अनारक्षित
  • 93 पद EWS
  • 150 अनुसूचित जाति
  • 168 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग
  • 10 अन्य
  • 112 पद पिछड़ा वर्ग
  • 28 पद पिछड़े कैटगरी की महिलाओं के लिए आरक्षित है

एज लिमिट :कम से कम 21 साल और अधिकतम अनारक्षित (पुरूष)- 37 वर्ष तय की गई है।आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार पर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) एवं अनारक्षित (महिला)- 40 वर्ष और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरूष एवं महिला)- 42 वर्ष निर्धारित है।

योग्यता : अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है। शिक्षा प्रशासन या संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

वेतनमान:  बेसिक पे 29,200 रुपए प्रतिमाह

आवेदन शुल्क : 100 रुपये फीस ।अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क ₹200 लगेगा।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। एग्जाम में सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न एक नंबर का होगा। एग्जाम की अवधि 2 घंटे होगी। एग्जाम में एक तिहाई अंकों की माइनस मार्किंग भी होगी।

BPSC Bharti : कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए अप्लाई टैब पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म जमा करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews