पंजाब एंड सिंध बैंक में निकली है 110 पदों पर भर्ती, सैलरी 50 हजार पार, 28 फरवरी से पहले करें आवेदन, जानें आयु सीमा-योग्यता

पंजाब एंड सिंध बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के 110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा में दक्षता अनिवार्य है।
SARKARI jobs 2025

Punjab & Sind Bank Recruitment 2025: बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने ने लोकल बैंक ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 7 फरवरी से जारी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट punjaband sind bank.co.in पर जाकर 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से जारी सूचना के अनुसार, रिक्तियों की संख्या प्रोविजनल है और बैंक की आवश्यकता के अनुसार यह अलग हो सकती है।  एक राज्य के लिए अप्लाई करने आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी अन्य प्रदेश के लिए नहीं अप्लाई कर पाएंगे। बैंक में फिलहाल कार्यरत कर्मचारी इस पद के लिए पात्र नहीं होंगे। ऑफिसर कैडर में रिक्तियों के लिए एक्स सर्विसमैन के लिए कोई आरक्षण नहीं मान्य होगा।

Punjab & Sind Bank Recruitment

कुल पद : 110

पदों का विवरण

  • अरुणाचल प्रदेश में 5।
  • असम में 10।
  • गुजरात में 30।
  • कर्नाटका में 10।
  • महाराष्ट्र में 30 ।
  • पंजाब में 25 पद हैं।
  • 51 पद अनारक्षित
  • 14 पद एससी
  • 8 पद एसटी
  • 27 पद ओबीसी
  • 10 पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं।

आयु सीमा: आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता : उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय से ग्रेजुएशन डिग्री और कम से कम 18 माह का अनुभव होना चाहिए।  राज्य की स्थानीय भाषा में एक्सपर्ट होना चाहिए
योग्यता संबंधित विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क : सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 850 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 100 तय किया गया है।

चयन प्रकिया :  चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार और स्थानीय भाषा में महारत को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा। इसके बाद एक अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसमें कुल रिक्तियों के हिसाब से उम्मीदवारों का चयन होगा।

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा, अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।चयनित उम्मीदवारों को तीन साल तक बैंक में अनिवार्य सेवा देनी होगी। यदि वे तीन साल की सेवा पूरी नहीं करते हैं, तो उन्हें तीन माह की ग्रोस सैलरी (शुरुआत का बेसिक + डीए + स्पेशल भत्ता) बैंक को चुकानी होगी।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • उम्मीदवार का आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो पर सिग्नेचर
Recruitment Notification

https://punjabandsindbank.co.in/system/uploads/recruitment/2150_2025020715312626124.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews