पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, बिना परीक्षा चयन, 1 लाख तक सैलरी, जानें डिटेल्स

आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में पोस्टग्रेजुएट (MA) डिग्री होनी चाहिए।जिन उम्मीदवारों के पास PhD या MPhil की डिग्री है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
bank jobs 2024

PNB Recruitment 2024: पंजाब नेशनल बैंक ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया जारी है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।आवेदन करने की आखिरी तारीक 16 दिसंबर है।

यह भर्ती साइकोलॉजिस्ट की बतौर टेलीकंसल्टेंट के पद के लिए हैं। इसमें एक पद सभी कर्मचारियों के लिए साइकोलॉजिस्ट टेली कंसल्टेंट और एक अन्य पद महिला साइकोलॉजिस्ट टेली कंसल्टेंट का है।उम्मीदवारों का चयन एक साल के कॉन्ट्रेक्ट बेस पर किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Punjab National Bank Job 2024

आयु सीमा: उम्मीदवार की अधिकतम आयु 69 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता : आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में पोस्टग्रेजुएट (MA) डिग्री होनी चाहिए।जिन उम्मीदवारों के पास PhD या MPhil की डिग्री है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। काउंसलिंग थेरेपी में सर्टिफिकेशन, खासकर कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (CBT) में सर्टिफिकेट धारकों को प्रेपरेंस दी जाएगी.
उम्मीदवार के पास संबंधित फील्ड में कम से कम 10 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।

सैलरी: साइकोलॉजिस्ट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 100000 रुपये वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया: इस पद पर उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews