Government Jobs 2021: रेलवे में निकली है भर्ती, 2 लाख तक सैलरी, नवंबर में वॉक इन इंटरव्यू

VYAPAM RECRUITMENT 2023

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी (Railway Government Jobs)पाने का सुनहरा मौका है।  नॉर्दर्न रेलवे ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती (Northern Railway Senior Resident Recruitment 2021) निकाली है। खास बात ये है कि रेलवे के हॉस्पिटल में हो रही सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होगी, जो की 11 और 12 नवंबर को होगा।

यह भी पढ़े.. Electricity Bill: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, जल्द करें ये काम, कट सकता है कनेक्शन

इस पद के लिए संबंधित विषयों में एमसीआई / एनबीई द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर डिग्री, संबंधित विषयों में एमसीआई / एनबीई द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर डिप्लोमा का डिग्री होनी चाहिए।इसके लिए उम्मीदवारों को अपने साथ मूल दस्तावेज उसकी फोटो कॉपी साथ लेकर जानी है।

कुल पद- 32

पदों का विवरण-

एनेस्थीसिया – 2 पद
ईएनटी – 1 पद
जनरल मेडिसिन – 10 पद
जनरल सर्जरी – 6 पद
माइक्रोबायोलॉजी – 1 पद
ओबीएस और गायनी – 1 पद
ऑन्कोलॉजी – 1 पद
ऑर्थोपेडिक्स – 3 पद
ऑप्थमोलॉजी- 2 पद
पैथोलॉजी – 1 पद
बाल रोग – 2 पद
रेडियोलॉजी – 2 पद

उम्र- जनरल / अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवार की आयु 26 अक्टूबर 2021 को 37 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।  OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों की आयु 40 साल और SC / ST कैटेगरी के उम्मीदवारों की आयु 42 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

योग्यता-उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में MCI / NBE द्वारा मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री / डिप्लोमा होना चाहिए।

सैलरी-चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत 67700 रुपए से 208700 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार सैलरी मिलने के साथ कई प्रकार के भत्ते भी मिलें

चयन प्रक्रिया- योग्य अभ्यर्थियों का चयन सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर होगा।इसके बाद  पास होने वाले उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया होगी। सीनियर रेजिडेंट के पदों पर नियुक्ति एक साल के लिए होगी, उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर इसे कुल तीन साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।

कैसे करना है आवेदन- योग्य और इच्छुक व्यक्ति 11 और 12 नवंबर 2021 को वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं। उम्मीदवारों को आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की वेरिफाईड कॉपियों को स्कैन कर सुबह 8 बजे वॉक-इन-इंटरव्यू की तारीख को ऑडिटोरियम, पहली मंजिल, अकादमिक ब्लॉक, उत्तर रेलवे सेंट्रल अस्पताल, नई दिल्ली पहुंचना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews