Railway Recruitment 2021 : रेलवे ने 1664 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Railway Recruitment 2021 : रेलवे ने 1664 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (Railway Recruitment 2021) ने नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के 1664 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं।  आवेदन पात्र जमा करने की अंतिम तारीख 01 दिसंबर 2021 है।  RRC ये भर्ती प्रयागराज जोन में कर रहा है।  इसकी विस्तृत जानकारी ncr.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है।

रेलवे RRC Prayagraj Recruitment 2021 के जरिये NCR नार्थ सेन्ट्रल रेलवे में अप्रेंटिस की भर्ती कर रही है।  रेलवे रिक्रूटमेंट सेल RRC ने आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया 02 नवम्बर 2021से शुरू कर दी थी , आवेदन पात्र जमा करने की अंतिम तारीख 01 दिसंबर 2021 है।

ये भी पढ़ें – MP Electricity : 23 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा बड़ा लाभ, बिल की राशि होगी माफ

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले को सबसे पहले रेलवे की अधिकृत वेबसाइट पर जाना होगा।  होम पेज पर news & & recruitment पर क्लिक करेंगे तो North Central Railway दिखाई देगा।  इसकी लिंक पर क्लिक करने पर Engagement of Act Apprentice Under की ऑप्शन मिलेगी उसपर जाएँ।  यहाँ जाकर अभ्यर्थी अपनी पूरी डिटेल भरकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – शादी के लिए किसी अच्छे वेडिंग डेस्टिनेशन की है तलाश, तो ये हैं भारत की 7 शानदार वेडिंग लोकेशन

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews