Railway Recruitment 2021 : आवश्यकता है जूनियर टेक्नीकल असिस्टेंट की, यहाँ करें आवेदन

Railway Recruitment 2021 : आवश्यकता है जूनियर टेक्नीकल असिस्टेंट की, यहाँ करें आवेदन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  सरकारी नौकरी (Sarkari Naukari)  की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए कोंकण रेलवे (Konkan Railway) एक अच्छा अवसर दे रही है।  कोंकण रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर निर्धारित योग्यता वाले इंजीनियर्स से आवेदन आमंत्रित किये हैं। आवेदकों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।  अधिक जानकारी के कोंकण रेलवे की अधिकृत वेबसाइट https://konkanrailway.com/ पर विजिट किया जा सकता है।

कोंकण रेलवे कारपोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने जूनियर टेक्नीकल असिस्टेंट के 18 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।  उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा।  ये इंटरव्यू आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार (SC / ST/ OBC) के लिए 14 और 14 दिसंबर को होंगे और सामान्य वर्ग के लिए 15 से 17 दिसंबर तक होंगे।

ये भी पढ़ें – Jabalpur news : तेजी से घट रहा है भूजल भंडार, Dynamic Ground Water रिपोर्ट में खुलासा

नोटिफिकेशन के मुताबिक 18 पदों के लिए नियमानुसार आरक्षण का नियम भी प्रभावी होगा। इन पदों में तीन पद SC , 02 पद ST, 4 पद OBC के लिए आरक्षित हैं शेष 09 पद सामान्य वर्ग  के लिए आरक्षित हैं।  इसके लिए 30,000 रुपये मासिक फिक्स सैलरी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें – नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को उखाड़ा, मालगाड़ी की 20 बोगियां पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला

नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदक के पास फुल टाइम इंजीनियरिंग की डिग्री (BE / B Tech) इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रिकल & इलेक्ट्रॉनिक्स /इलेक्ट्रॉनिक्स & टेलीकम्युनिकेशंस/कम्युनिकेशंस/ इंस्ट्रूमेंटेशन होनी चाहिए और इसमें काम से काम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।  ये डिग्री AICTE से मान्यता  प्राप्त विश्व विद्यालय से होना चाहिए।

ये भी पढ़ें – अनिल कपूर ने दिया फैंस को शॉक, वीडियो शेयर कर लिखा आज ट्रीटमेंट का अंतिम दिन

चयनित आवेदकों का इंटरव्यू निर्धारित तारीखों में USBRL प्रोजेक्ट हेड ऑफिस , कंकण रेलवे कारपोरेशन लिमिट्स , सत्यम कॉम्प्लेक्स, मार्बल मार्केट, एक्सटेंशन त्रिकुटा नगर, जम्मू पर आयोजित किये जायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews