Railway Recruitment 2022 : 10वीं पास के लिए सीधी भर्ती का मौका, जल्दी करें आवेदन

Railway Recruitment 2022 : 10वीं पास के लिए सीधी भर्ती का मौका, जल्दी करें आवेदन

बनारस, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय रेल 10 वीं पास ऐसे उम्मीदवारों को नौकरी (Railway Recruitment 2022) का मौका दे रही है जो सरकारी नौकरी करने  के इच्छुक हैं। भारतीय रेल ने बनारस रेल इंजन कारखाना वाराणसी(BLW)  में विभिन्न्न 374 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन भर्तियों की विस्तृत जानकारी बनारस रेल इंजन कारखाना वाराणसी की आधिकारिक वेबसाइट blw.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है।  यहाँ जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

बनारस रेल इंजन कारखाना वाराणसी ने 10वीं पास एयर ITI पास के लिए 374 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। बनारस रेल इंजन कारखाना वाराणसी (BLW) ने 45 वे बैच एक्ट अप्रेंटिस 2021 के तहत आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन रिक्तियों के तहत फिटर, कारपेंटर, पेंटर(जनरल), मशीनिष्ट, वेल्डर (गैस/इलेक्ट्रिक) और इलेक्ट्रिशियन की भर्ती की जाएगी।

पदों की संख्या 

कुल पद – 374

ITI पास के लिए – 300 पद

नॉन ITI पास के लिए – 74 पद

महत्वपूर्ण तारीखें 

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख – 26 मार्च 2022

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख – 26 अप्रैल 2022 (16:45 बजे तक)

ऑनलाइन आवेदन फ़ीस जमा करने की अंतिम तारीख – 26 अप्रैल 2022 (16:45 बजे तक)

ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करने की आखिरी तारीख – 28 अप्रैल 2022 (16:45 बजे तक)

ये भी पढ़ें – लॉटरी के नाम पर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, B.Tech, MBA हैं आरोपी

निर्धारित योग्यता 

ITI पास पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं परीक्षा पास का सर्टिफिकेट और सम्बंधित ट्रेड में ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए वहीं  नॉन ITI पास पदों के लिए आवेदन करने वाले  उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं परीक्षा पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा 

ITI पास उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए वहीं नॉन ITI उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें – CM का बड़ा फैसला, राज्य में उपलब्ध कराए जाएंगे 3 मुफ्त सिलेंडर, अप्रैल से हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

चयन का आधार 

उम्मीदवारों का चयन मैरिट लिस्ट के आधार पर होगा।  इसके लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। 10 वीं में मिले अंकों के आधार पर मैरिट लिस्ट बनाई जाएगी। हमारी आपको सलाह है कि इन पदों पर आवेदन करने से पहले बनारस रेल इंजन कारखाना वाराणसी की आधिकारिक वेबसाइट blw.indianrailways.gov.in  पर अवश्य विजिट करें फिर नोटिफिकेशन को पढ़कर आवेदन करें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews