Railway Recruitment: रेलवे में निकली बंपर भर्ती, 3317 पद खाली, युवाओं के लिए शानदार मौका, 4 सितंबर तक करें आवेदन 

पश्चिमी मध्य रेलवे ने 3 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। अधिसूचना जारी हो चुकी है। उम्मीदवार 4 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं ।
rrb technician exam 2024

Railway Recruitment 2024: रेलवे भर्ती सेल- पश्चिमी मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 4 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

रिक्त पदों की संख्या कुल 3317 है। जबलपुर डिवीजन में 1262, बीपीएल डिवीजन में 824, कोटा डिवीजन में 832, CRWS डिवीजन में 175, WRS डिवीजन में 196 और हेडक्वाटर में 28 पद खाली हैं।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान में 10वीं पास होना अनिवार्य है। दसवीं में 50% अंक भी होने चाहिए। इसके अलावा NCVT/SCVT द्वारा नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट की आवश्यकता भी पड़ेगी। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले 10वीं और आईटीआई के अंकों का आकलन करके शॉर्ट लिस्ट जारी की जाएगी। फिर चयनित कैंडीडेट्स को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल परीक्षा भी होगी।

एप्लीकेशन फीस 

आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 141 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी के लिए एप्लीकेशन फीस मात्र 41 रुपये है। पात्रता, चयन प्रक्रिया और भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए कैंडीडेट्स को आधिकारिक सूचना देखने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले wcr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Railway Recruitment Cell” के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा। “Engagement Of Act Apprentices” के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहाँ सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र में पर्सनल डिटेल्स भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करें। फीस का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews