Railway Recruitment 2024 : रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1100 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 1 मई से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

Railway Recruitment 2024

Indian Railway Recruitment  : 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के DRM ऑफिस रायपुर और वैगन रिपेयर शॉप रायपुर में 1100 से ज्यादा अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 2 अप्रैल से जारी है और लास्ट डेट 1 मई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Indian Railway Recruitment

कुल पद- 1113

पदों का विवरण -डीआरएम कार्यालय, रायपुर मंडल के लिए 844 पद। वैगन रिपेयर शॉप, रायपुर में 269 पद ।

आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष से कम तथा 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।आयु की गिनती 2 अप्रैल 2024 से की जाएगी।अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwHD/एक्स-सर्विसमेन) के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी

योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास। सम्बन्धित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का सिलेक्शन 10वीं कक्षा और आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
  • recruitment के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अप्लाय ऑनलाइन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी डॉक्यूमेंट्स से संबंधित फोटो सिग्नेचर सहित अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट लेकर रखें।

https://www.apprenticeshipindia.gov.in/candidate-registration

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews