रेलवे ने निकाली 368 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 14 अक्टूबर तक ऑनलाइन भरें फॉर्म 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सितंबर में आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। ग्रेजुएट के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए एक नजर पात्रता, सेलेक्शन प्रोसेस और अन्य डिटेल पर डालें- 
railway recruitment 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड में सेक्शन कंट्रोलर पदों पर भर्ती (Railway Recruitment 2025) का ऐलान किया है। इससे संबंधित शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर पाएंगे। एप्लीकेशन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। डिटेल नोटिफिकेशन (CEN 04/2025) जल्द जारी होगा। RRB के रिजनल वेबसाइट को नियमित तौर पर विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 368 है। आरआरबी ने सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान सभी जानकारी को आधार के जरिए सत्यापित करने की सलाह दी है। ताकि बाद में कोई समस्या ना हो। इसके अलावा आवेदन से पहले कैंडिडेट्स को आधार में लेटेस्ट फोटो और बायोमैट्रिक अपडेट करने की सलाह भी दी गई है।

कौन भर सकता है फॉर्म? (RRB Vacancy)

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। निर्धारित आयु सीमा 1 जनवरी 2026 तक कम से कम 20 साल और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियम के तहत एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट एज लिमिट में दी जाएगी।

ऐसे होगा सेलेक्शन 

उम्मीदवारों का चयन  लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही स्किल टेस्ट में शामिल हो पाएंगे।  नियुक्ति के बाद 35400 रुपये मासिक बेसिक पे मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, HRA, ट्रांसपोर्टेशन एलाउंस और अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • एप्लीकेशन पोर्टल खुलने पर सबसे पहले आरआरबी के रीजनल वेबसाइट (www.rrbcdg.gov.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर विज्ञापन CEN 04/2025 के विकल्प को चुनें।
  •  अब “न्यू रजिस्ट्रेशन” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी इत्यादि जानकारी दर्ज करें।
  • ओटीपी सत्यापन के जरिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • लॉग इन करें और आवेदन पत्र को अच्छे से भरें।
  • सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews