10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे ने निकाली 32,438 पदों पर भर्ती, FAQ जारी, 22 फरवरी तक भरें फॉर्म

आरआरबी लेवल-1 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन पोर्टल खुल चुका है। आवेदन शुल्क 500 रुपये है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को फीस और आयु सीमा में छूट मिलेगी। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
railway recruitment 2025

रेलवे ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी यानी आज से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 22 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए आखिरी तारीख 24 फरवरी 2025 है। करेक्शन पोर्टल 22 फरवरी से लेकर 6 मार्च 2025 तक खुला रहेगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र में सुधार कर पाएंगे।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने लेवल 1 भर्ती (Railway Recruitment 2025) को लेकर FAQ जारी किया है, जिसमें उम्मीदवारों के सवालों के जवाब दिए गए हैं। रिक्त पदों की संख्या कुल 32,438 है। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के तहत 18000 रुपए वेतन प्रदान किया जाएगा।

क्या है पात्रता? (RRB Group D Vacancy)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास दसवीं पास सर्टिफिकेट या टेक्निकल योग्यता होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष है। ओबीसी, एसटी/ एससी, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया (Railway Vacancy)

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटौती होगी। सीबीटी परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं पीडबल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, एक्स सर्विसमैन, ईबीसी, अल्पसंख्यक समुदाय और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये है। उम्मीदवार इंटरनेट बैंकिंग, डेबि/ क्रेडिट कार्ड और यूपीआई इत्यादि ऑनलाइन मोड में शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।  अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews