उत्तर पश्चिमी रेलवे ने निकाली 2162 पदों पर भर्ती, 2 नवंबर तक IIT होल्डर्स करें आवेदन 

रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। 2 हजार से भी वैकेंसी है। युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। कुछ दिनों में एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
railway recruitment 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। जिससे संबंधित नोटिफिकेशन रेलवे भर्ती (Railway Recruitment 2025) सेल ने जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.rrcjaipur.in/ पर जाकर 2 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरआरसी ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जिसमें पात्रता, एप्लीकेशन फीस, आयु सीमा, योग्यता, वेतन, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।

उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी, पीडबल्यूडी और महिला कैंडिडेट को फीस भुगतान से छूट प्रदान की गई है। ध्यान रखें कि ट्रेनिंग का पीरियड 1 साल का होगा। इस दौरान उम्मीदवारों को किसी प्रकार के हॉस्टल स्टल आवास की सुविधा नहीं दी जाएगी। हालांकि मंथली स्टाइपेन्ड मिलता रहेगा। ध्यान रखें कि प्रत्येक उम्मीदवार केवल एक ही एप्लीकेशन फॉर्म भर सकता है। इससे अधिक आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शुल्क भुगतान ऑनलाइन मोड में होना चाहिए।

रिक्त पदों की संख्या कितनी?

रिक्त पदों की संख्या 2162 है। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय अजमेर में 426, बीकानेर में 475, जयपुर में 545, जोधपुर में 450 पद खाली हैं। वहीं  बीटीसी कैरेज अजमेर में रिक्त पदों की संख्या 97, बीटीसी लओको अजमेर में 68, बीटीसी वर्कशॉप बीकानेर में 33, बीटीसी वर्कशॉप जोधपुर में 68 पद रिक्त हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता:- 50% अंकों  के साथ दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उनके पास नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा जारी संबंधित क्षेत्र में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट में होना चाहिए।

आयु सीमा:- 2 नवंबर 2025 तक निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 15 साल और अधिक 24 वर्ष। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को एज लिमिट में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

ऐसे होगा सेलेक्शन 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। दसवीं और आईटीआई में प्राप्त स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्ट लिस्ट  जाएगा। इसके बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले लोगों को वरीयता दी जाएगी। वहीं जन्म तिथि एक होने पर उन लोगों को वरीयता की जाएगी, जिन्होंने पहले दसवीं की परीक्षा पास की है।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आरआरसी एनडब्ल्यूआर अप्रेंटिस भर्ती के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • दिशानिर्देशों को पढ़ें। नए यूजर्स पहले रजिस्ट्रेशन करें।  फिर जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र को भरना शुरू करें। जरूरी जानकारी दर्ज करें। फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें। सारी जानकारी सत्यापित करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार कन्फर्मेशन पेज का प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

ये रहा नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews