सरकारी नौकरी 2025: रेलवे ने निकाली बंपर भर्ती, 904 पदों के लिए 13 अगस्त तक भरें फॉर्म 

रेलवे ने 900 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। आईटीआई वालों के लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
Railway Recruitment 2025

रेलवे भर्ती 2025

आरआरसी साउदर्न वेस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 13 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrchubli.in/ पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। अप्लाई करने से पहले सभी कैंडिडेट्स को एक बार आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 904 है। जिसमें से हुबली डिविजन के लिए 237, कैरिज रिपेयर वर्कशॉप हुबली के लिए 217, बेंगलुरु डिवीजन के लिए 230, मैसूर डिविजन के लिए 177 और सेंट्रल वर्कशॉप मैसूर के लिए 43 पद खाली हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस से छूट प्रदान की गई है। ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी। किसी प्रकार का हॉस्टल अकोमोडेशन प्रदान नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने आवास की व्यवस्था खुद करनी होगी।

कौन भर सकता है फॉर्म? (Railway Recruitment 2025)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 50% अंकों के साथ दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष है। वहीं अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष तय की गई है। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी की उम्मीदवारों को 10 साल की छूट आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।

ऐसे होगा सेलेक्शन

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जो 10वीं या आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। टाइप ब्रेकिंग के लिए जन्मतिथि और दसवीं पास के समय को भी देखा जाएगा। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उन्हें निर्धारित वेन्यू और समय पर ऑरिजिनल डाक्यूमेंट्स के साथ उपस्थित होना होगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

आवेदन के दौरान रखें इन बातों का ख्याल 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर Apply ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें। माता-पिता का नाम। जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारी सही-सही दर्ज करें। जरूरी दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें। आवेदन पत्र की  फिजिकल कॉपी आरसीसी/हुबली को भेजने की जरूरत नहीं है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews