Railway Recruitment 2026: 2801 पदों पर भर्ती जारी, 11 अप्रैल है अंतिम तिथि, जानें आयु-सीमा व योग्यता डिटेल्स

Railway Recruitment 2026: भारतीय रेलवे के दक्षिण मध्य रेलवे के लिए अप्रेंटिस के 2801 पदों पर जारी आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख नजदीक है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 11 अप्रैल से पहले आवेदन कर लाभ उठा सकते हैं। खास बात ये है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।
Railway Recruitment 2026

साउथ सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (Railway Recruitment 2026) निकाली है और आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च 2026 से जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे तक) तक आधिकारिक वेबसाइट http://scr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक, पेंटर और वेल्डर समेत अन्य ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर होगी।

कुल पद: 2801

पदों का विवरण

  • जनरल के लिए 1139
  • ईडब्ल्यूएस के लिए 274
  • ओबीसी के लिए 756
  • एसटी के लिए 211
  • एससी के लिए 201
  • एक्स सर्विसमैन के 112
  • पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 85 पद

​आयु सीमा: न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 11 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल) को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त) होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया: कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट 10वीं कक्षा और ITI में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क: ​सामान्य, ओबीसी और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी, एसटी, महिला और पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

कैसे करें आवेदन ?

  • स्टेप:1 सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrc.scr.indianrailways.gov.in⁠ पर जायें।
  • स्टेप:2 Apprentice Recruitment 2026” या “Notification” दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • स्टेप:3 New Registration” पर क्लिक करें।
  • स्टेप:4 रजिस्ट्रेशन के बाद User ID और Password से लॉगिन करें।
  • स्टेप:5 सभी जरूरी जानकारी भरकर डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • स्टेप:6 अंत मे फीस जमा कर के फॉर्म को सबमिट करें।

Railway Vacancy 2026:

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews