रेलवे ने निकाली जूनियर इंजीनियर के 4098 पदों पर भर्ती, शॉर्ट नोटिस जारी, 14 अगस्त से आवेदन शुरू

रेलवे भर्ती ने जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए नोटिस जारी कर दिया है। आवेदन अगस्त में शुरू होंगे। इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होल्डर्स के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। 
railway recruitment 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर, डिपॉट मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती (Railway Recruitment 2026) के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन भी जारी होगा। जिसे उम्मीदवार आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे कि https://rrbbhopal.gov.in/) पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर जाकर उन 13 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। रिक्त पदों की संख्या 4098 है। वैकेंसी को अलग-अलग जॉन और कैटेगरी में विभाजित किया जाएगा। रेलवे ने आधार को अपडेट करने की सलाह दी है। कक्षा दसवीं सर्टिफिकेट और आधार में नाम और जन्मतिथि 100% मैच होनी चाहिए। इसके अलावा फोटोग्राफ और बायोमेट्रिक भी अपडेटेड होना चाहिए।

कौन कर सकता है आवेदन?

आरआरबी जूनियर इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री (BE/BTech) होनी चाहिए। जूनियर इंजीनियर (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस में बीएससी या पीजीडीसीए/बीटेक/ बीएससी (आईटी)/बीसीए की योग्यता होनी चाहिए। केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के लिए साइंस में बीएससी की डिग्री होना अनिवार्य है।  फिजिक्स और केमिस्ट्री दोनों विषय में न्यूनतम 55% अंक होने चाहिए। डिपॉट मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट पद पर किसी भी विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री होल्डर फॉर्म भर सकते हैं।

निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष है। ओबीसी को 3 साल और एससी/एसटी को 5 साल की छूट आयु सीमा में दी जाएगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। सीबीटी-1 परीक्षा 90 मिनट की होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। गणित से 30, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 25, जनरल अवेयरनेस से 15 और जनरल साइंस से 30 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। नियुक्त के बाद सातवें वेतन आयोग के लेवल 6 के तहत वेतन मिलेगा, इनिशियल पे 35,400 रुपये प्रतिमाह होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews