रेलवे में नौकरी का मौका, 6 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती, 30 जून से आवेदन शुरू, जानें पात्रता

 रेलवे ने टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
railway recruitment 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-1 और ग्रेड-3 पदों पर भर्ती (Railway Recruitment 2026) का ऐलान कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर जाक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी। अंतिम तारीख 29 जुलाई 2026 है। वैकेंसी से संबंधित शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है। जिसमें वैकेंसी, वेतन और पात्रता इत्यादि की जानकारी दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या 6,565 है। वैकेंसी को अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित है। टेक्नीशियन ग्रेड-1 के लिए 323 पद खाली हैं। वहीं ग्रेड-3 के लिए 6242 वैकेंसी है। आधार वेरीफिकेशन को सही से करने के लिए उम्मीदवारों को 10वीं सर्टिफिकेट और आधार में दर्ज नाम और जन्मतिथि को अच्छे से मिलाने की सलाह दी है। जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन CEN 02/2026 जारी होगा।

कैसे करें आवेदन? 

  1. सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर क्रीऐट अकाउंट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. आवेदन पत्र को भरें। सारी जानकारी दर्ज करें।
  5. दस्तावेजों को अपलोड करें। शुल्क भुगतान करें।
  6. आवेदन पत्र जमा करें। कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड और सेव कर लें।

 कितना होगा वेतन?

  • टेक्नीशियन ग्रेड-1- 29,200 रुपये इंशियल पे
  • टेक्नीशियन ग्रेड-3- 19,900 रुपये इंशियल पे

कौन कर सकता है आवेदन?

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं/आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ग्रेड-1 सिग्नल के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिग्री या डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। दोनों पदों के लिए न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष तय की गई है। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष और टेक्नीशियन ग्रेड-3 के लिए 30 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। सीबीटी की अवधि 90 मिनट होगी। कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान प्रत्येक प्रश्न के लिए होगा। उम्मीदवारों डिटेल नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि https://rrbbhopal.gov.in/) विजिट करते रहने की सलाह भी दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews