रेलवे ने Assistant Loco Pilot के पद पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

DSSSB

Assistant Loco Pilot Recruitment: राजस्थान रेलवे की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यहां लगभग 312 पद पर नियुक्ति की जाएगी और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

नॉर्थ वेस्ट रेलवे द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2023 है। इस भर्ती के लिए केवल नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के स्थाई कर्मचारी ही अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन स्वीकार होने के बाद सामान्य विभागीय प्रतियोगिता के माध्यम से अभिव्यक्तियों का इन पदों के लिए चयन किया जाएगा।

योग्यता

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। इसी के साथ यह जरूरी है कि उन्होंने संबंधित ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा भी ले रखा हो। जिन उम्मीदवारों के पास संबंधित शैक्षणिक योग्यता हो, वहीं इसके लिए अप्लाई करें तो अच्छा रहेगा।

आयु सीमा

असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष रखी गई है। ओबीसी वर्ग को आयु सीमा में छूट देते हुए अधिकतम आयु 45 वर्ष, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए ये सीमा 47 वर्ष है। 1 जनवरी 2024 के आधार पर आयु की गणना की जाएगी।

आवेदन शुल्क

रेलवे द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं रखा गया है। सभी वर्गों के उम्मीदवार इसके लिए नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां जाने के बाद बर्थडे के लिंक पर क्लिक करें और पर्सनल डिटेल डालकर आईडी पासवर्ड क्रिएट करें।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म आएगा, जिसमें सभी जानकारी सही भरने के बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • अपना फॉर्म सबमिट करने के बाद इसकी एक प्रति निकाल कर रख लें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews