रेलवे भर्ती: आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें आवेदन..

government job 2021

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे द्वारा भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। कुल 20 वैकेंसी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक सीनियर टेक्निकल एसोसिएट और जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के पदों पर भर्ती होगी।  बता दें कि आवेदन 3 मार्च से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मार्च 2022 है। सीनियर टेक्निकल एसोसिएट के पद पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा 21 वर्ष से 35 वर्ष तक है। तो वहीं  जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के पद पर आवेदन करने के निर्धारित आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष आयु तक है।

यह भी पढ़े… AIIMS Recruitment : इन पदों पर निकली भर्ती, 20 मार्च तक करें आवेदन

सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री वाले उम्मीदवार टेक्निकल एसोसिएट के पद पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹500 एप्लीकेशन फीस जमा करना होगा, तो वही एससी/ एसटी /पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को केवल ₹250  का एप्लीकेशन फी भुगतान करना होगा । 17 मार्च के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखे:1646282591332-Final notification 0f STA 02 March

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews