Railway Recruitment: यहाँ निकली कई पदों भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, यहाँ जानें डिटेल्स

,Indian Oil Corporation Limited,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रेलवे रीक्रूट्मन्ट सेल, वेस्टर्न रेलवे ने भर्ती (Railway Recruitment 2022) के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक स्पोर्ट्स पर्सन के कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होने जा रही है। उम्मीदवार ऑनलाइन 4 अक्टूबर तक आवेदन कर कर सकते हैं। यदि आपको भी रेलवे में नौकरी करने की इच्छा है यह अपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। कुल वैकेंसी की संख्या 16 है।

यह भी पढ़े… RBI ने बदल डाले Digital Loan के नियम, ग्राहकों को मिलेगी राहत, इस दिन से लागू होंगे नए नियम

योग्यता और आयु सीमा

किसी भी कोर्स से ग्रेजुएट और बारहवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 25 साल है। बता दें की सारी वैकेंसी स्पोर्ट्स के क्षेत्र में है। जिन भी उम्मीदवारों के स्पोर्ट्स की योग्यता है वो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

यह भी पढ़े… जबलपुर : एक करोड़ 14 लाख रुपए की 76 टन पॉलिथीन जब्त, बालाजी ट्रांसपोर्ट संचालक पर 1 लाख रुपए का जुर्माना

सैलरी और चयन प्रक्रिया

योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों की सैलरी दी जाएगी। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 21,000 रुपये और 92300 रुपये के बीच की सैलरी दी जाएगी। वहीं चयन प्रक्रिया भी अलग-अलग पदों के अलग होगी। हॉकी, क्रिकेट, रेसलिंग, कबड्डी समेत अन्य कई क्षेत्रों में उम्मीदवारों की भर्ती होगी। सैलरी और चयन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य जानकारी के ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आवेदन

उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी केटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews