Railway Recruitment: रेलवे ने निकाली जूनियर इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्तियां, यहां जानिए कैसे करें आवेदन

Railway Recruitment: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आ गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर बड़े पैमाने पर भर्तियों की घोषणा की है। यह भर्ती इंजीनियरिंग के विभिन्न शाखाओं से ग्रेजुएट्स के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।
Railway Recruitment: रेलवे ने निकाली जूनियर इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्तियां, यहां जानिए कैसे करें आवेदन

Railway Recruitment: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए शानदार खबर आई है। दरअसल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर बड़ी संख्या में भर्तियों की घोषणा की है। यह भर्ती न केवल सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर है, बल्कि उनके करियर को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मौका है।

दरअसल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 7934 जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू होकर 29 अगस्त तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट या सीधे rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन की शुरुआत: 30 जुलाई 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 29 अगस्त 2024
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) स्टेज 1: संभावित तिथि दिसंबर 2024

जानिए आवेदन शुल्क

जानकारी के अनुसार सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए: ₹500 (CBT स्टेज 1 में शामिल होने के बाद ₹400 वापस कर दिए जाएंगे)
एससी/एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए: ₹250 (CBT स्टेज 1 में शामिल होने के बाद पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे)
आवेदन फॉर्म में बदलाव करने के लिए: ₹250

यहां देखिए आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (1 जनवरी 2025 को)
अधिकतम आयु: 36 वर्ष (1 जनवरी 2025 को)
आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

जानिए शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, या टेलिकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।
जेई (आईटी) पदों के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस या सूचना प्रौद्योगिकी में डिग्री होनी चाहिए।
केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवार के पास केमिकल इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए।

दरअसल CBT के दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ (शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, आदि) के साथ उपस्थित होना होगा। मेडिकल एग्जाम में फिटनेस मानकों को पूरा करना अनिवार्य है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews