रेलवे में होगी 403 पदों पर भर्ती, शॉर्ट नोटिस जारी, मिलेगा अच्छा वेतन, जल्द शुरू होंगे आवेदन, जान लें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती से संबंधित शॉर्ट नोटिस रेलवे ने जारी कर दिया है। 400 से अधिक पद खाली हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस जल्द शुरू होगा। इससे पहले उम्मीदवार पात्रता और सेलेक्शन प्रोसेस जान लें।
railway recruitment 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती से संबंधित शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। वैकेंसी की संभावित संख्या घोषित हो चुकी है। इस साल 7 अलग-अलग पैरामेडिकल कैटेगरी में उम्मीदवारों की भर्ती होगी। पिछले साल की तुलना में इस साल रिक्त पदों की संख्या कम है। आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इससे संबंधित कोई घोषणा अब नहीं रेलवे ने नहीं की है। डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही उपलब्ध होगा। इसमें ऐप्लिकेशन प्रोसेसेस, परीक्षा तिथि और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। उम्मीदवार क्षेत्रावार आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर पाएंगे।

सूचना के मुताबिक रिक्त पदों (Railway Recruitment) की संख्या 403 है। जिसमें से 246 पद नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के लिए खाली हैं। 100 पद फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) के लिए रिक्त हैं। लैब असिस्टेंट ग्रेड-1 के लिए 12, डायलीसिस टेक्नीशियन के लिए चार, ईसीजी टेक्नीशियन के लिए चार, रेडियोग्राफर/एक्स रे टेक्निशियन के लिए चार और हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड-2 के लिए 33 पद रिक्त हैं। भविष्य में वेकैंसी की संख्या में उतार चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है।

कौन भर सकता है फॉर्म? (RRB Paramedical 2025)

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग अलग निर्धारित की गई है। हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड-3 के पद पर मेडिकल टेक्नोलॉजी (लेबोरेटरी) या बीएससी माइक्रो बायो केमिस्ट्री/ माइक्रोबायोलॉजी/ लाइफ साइंस (नॉन मेडिकल) के साथ डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। फार्मासिस्ट पद पर गिर विज्ञान में बारहवीं या फार्मेसी में डिप्लोमा/बीफार्मा वाले कैंडिडेट्स फॉर्म भर सकते। रेडियोग्राफर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ बारहवीं पास होना/रेडियोग्राफी या एक्सरे टेक्नीशियन में दो वर्षीय डिप्लोमा या डिप्लोमा इन रेडियोग्राफी/डिप्लोमा+ ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। पात्रता से संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

आयु सीमा 

आयु सीमा भी पद पर निर्भर करती है।  न्यूनतम आयु सीमा 18 से 20 वर्ष के बीच होती है। वहीं मैक्सिमम एज लिमिट 40 वर्ष है। किसी पद के लिए 33 तो किसी के लिए 35 है। सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 2 से लेवल 5 तक वेतन मिलेगा। मतलब मासिक वेतन 21,700 रुपये से लेकर 44,900 रुपये के बीच हो सकता है।

ये रहा नोटिस 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews