
Railway Vacancy 2024: साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ((बिलासपुर डिवीजन) ने ट्रेड अप्रेंटिस के पद पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर 12 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
रिक्त पदों की संख्या
ट्रेड अप्रेंटिस के लिए रिक्त पदों की संख्या कुल 733 है। जनरल के लिए 296, ईडब्ल्यूएस के लिए 74, ओबीसी के लिए 197 एससी के लिए 113, एसटी के लिए 53, एक्स सर्विसमैन के लिए 74 और पीडब्ल्यूडी के लिए 28 पद रिक्त हैं।
योग्यता और आयु सीमा
आवेदम करने के लिए उम्मीदवारों का दसवीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही उनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई कोर्स का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष, एक्स सर्विसमैन और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष का छूट अधिकतम आयु सीमा में प्रदान किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन दसवीं के अंक और आईटीआई एग्जामिनेशन के वेटेज के आधार पर होगा। इसके बाद मेडिकल एग्जामिनेशन का आयोजन भी किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की अवधि एक वर्ष की होगी। इस दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्टाइपेंड दिया जाएगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

