AIIMS Vacancy: एम्स रायपुर में निकली 121 सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती, जानें आयु सीमा-योग्यता डिटेल्स

AIIMS Raipur Recruitment 2026: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेंज रायपुर में सीनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
sarkari naukari 2026

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। एम्स रायपुर ने सीनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के 121 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की भर्ती 6 अगस्त से जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

संगठन का नाम: ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज रायपुर (छत्तीसगढ़)

पद का नाम: सीनियर रेजिडेंट (नॉन एकेडमिक)

कुल पद: 121

पदों का विवरण

  • UR-44
  • OBC-37,
  • SC-20
  • ST-13
  • EWS-07

​योग्यता: संबंधित विषय/स्पेशलिटी में मान्यता प्राप्त संस्थान से MD, MS, DNB या MDS की डिग्री होना अनिवार्य है। 31 अगस्त 2026 तक डिग्री पूरी होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का योग्यता परीक्षा का परिणाम इंटरव्यू के बाद घोषित होगा, उनकी उम्मीदवारी मान्य नहीं होगी और उन्हें चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

​आयु सीमा: अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​वेतन और भत्ते: ​चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के पे-लेवल 11 के तहत ₹67,700 प्रति माह बेसिक पे मिलेगा। ​इसके अलावा नियमानुसार नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

​आवेदन शुल्क:  सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।  महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक श्रेणी के अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। ध्यान रहे आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन या डिजिटल माध्यम से निर्धारित बैंक खाते में करना होगा। शुल्क जमा किए बिना आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

​चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। यदि आवेदनों की संख्या अधिक होती है, तो संस्थान स्क्रीनिंग टेस्ट/लिखित परीक्षा भी आयोजित कर सकता है।

AIIMS Raipur Recruitment Notification PDF

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews