Rajasthan HC Bharti 2024: राजस्थान हाई कोर्ट में निकली है विभिन्न पदों पर भर्तियां, आवेदन करने का आज आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

Rajasthan HC Bharti 2024: राजस्थान हाई कोर्ट ने विभिन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।
sarkari naukari 2026

Rajasthan HC Bharti 2024: राजस्थान हाई कोर्ट ने लॉ की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी निकाली थी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। आवेदन करने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आइए जानते है कि आवेदन कैसे करें।

एलएलबी की डिग्री अनिवार्य

राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा निकाली गई इस वैकेंसी में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 21 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए। वहीं उन्हें राजस्थानी भाषा और यहां की संस्कृति की समझ होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क और सैलरी

जारी सूचना के अनुसार चयनित लोगों को प्रत्येक महीने 77 हजार रुपये की सैलरी मिलेगी। वहीं ये सैलरी 77 हजार से 1 लाख 36 हजार रुपये तक हो सकती है। वहीं आवेदन करने के लिए आपको आवेदन शुल्क देना होगा। आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है जबकि अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1250 रुपये है।

भरे जाएंगे 222 पद

राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा निकाली गई भर्ती के माध्यम से कुल 222 सिविल जज के पद भरे जाएंगे। वहीं इसके लिए लिखित परीक्षा के साथ और भी परीक्षा देनी होगी। उम्मीदवारों को प्री और मेन्स के बाद इंटरव्यू से गुजरना होगा। इस परीक्षा में सफल होने के बाद ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर रिक्रूटमेंट में जाकर Civil Judge Cadre, 2024 पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर Online Application Portal पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
  • यहां पर उम्मीदवारों को रजिस्टर नाउ लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • मांगे गए सभी डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
  • भरे गए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews