Rajasthan High Court Recruitment 2022 : राजस्थान हाईकोर्ट में निकली बंपर भर्तियां, इस तारीख तक करें अप्लाई

Rajasthan High Court Recruitment 2022 : राजस्थान हाईकोर्ट में निकली बंपर भर्तियां, इस तारीख तक करें अप्लाई

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान हाईकोर्ट ने जूनियर ज्यूडीशियल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड टू पदों के लिए कुल 2756 भरतिया निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित जानकारी आधिकारिक लिंक hcraj.nic.in या नीचे गए दिए लिंक पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

ये है भर्ती से जुड़ी अहम जानकारियां – 

रजिस्ट्रेशन करने की तारीख – 22 अगस्त 2022
आखिरी तारीख – 22 सितंबर 2022

राजस्थान हाई कोर्ट इस भर्ती के तहत कुल 2756 पदों को भरेगा।

क्लर्क पद – 2058
जूनियर ज्यूडीशियल असिस्टेंट – 320
जूनियर असिस्टेंट – 378

ये भी पढ़े … गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा-चुनावी प्रक्रिया ‘मजाक और दिखावा’

शैक्षिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही उसको कंप्यूटर की भी नॉलेज होना भी जरुरी है।

आयु सीमा

इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 साल तय की गई है।

आवेदन शुल्क

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट्स को 500 रुपए शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 400 रुपए देने होंगे।

ये भी पढ़े … अमेरिका में भारतीयों पर नस्लीय हमला, 4 महिलाओं के साथ मारपीट

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। हालांकि, परीक्षा की तारीख अभी साफ नहीं हुई है।

सैलरी

इन पदों पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों की सैलरी 20,800 रुपए से लेकर 65900 रुपए प्रति महीना के बीच होगी।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews