
RPSC Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सांख्यिकी विभाग के लिए सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू होगी। आखिरी तारीख 26 नवंबर 2025 तक है। इच्छुक अभ्यर्थी RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अथवा SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा की तारीख और स्थान की जानकारी बाद में आयोग द्वारा दी जाएगी।
RPSC Statistical Officer Recruitment 2025
कुल पद : 113
आयु सीमा: उम्र 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है।
योग्यता: सेकंड क्लास में स्टैटिक्स या इकोनॉमिक्स में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए।काॅर्मस के साथ स्टैटिक्स विषय के मास्टर डिग्री वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है। अर्थशास्त्र, सांख्यिकी, गणित या वाणिज्य में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसमें कम से कम द्वितीय श्रेणी का होना अनिवार्य है। कृषि सांख्यिकी (M.Sc. Agriculture Statistics) में भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष विदेशी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी योग्य माने जाएंगे।आरएस-सीआईटी (RS-CIT) प्रमाणपत्र होना चाहिए। यह प्रमाणपत्र वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा या राजस्थान सरकार के सूचना, प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा जारी किया गया हो। सक्षम प्राधिकारी द्वारा घोषित किसी अन्य समकक्ष प्रमाणपत्र भी स्वीकार्य होगा।
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा ।
वेतनमान: पे-मैट्रिक्स लेवल L-12 (ग्रेड पे-4800/-) के आधार पर महीने की सैलरी मिलेगी।
आवेदन शुल्क: जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए 600 रुपए ।एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 400 रुपए । शुल्क का भुगतान अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड के जरिए कर सकते हैं।
RPSC JOB : ऐसे करें आवेदन
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in)(rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उसे ध्यानपूर्वक जांचें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

