सरकारी नौकरी 2024: नगर निगम में निकली बंपर भर्ती, 532 पद रिक्त, 13 सितंबर तक करें आवेदन, जानें डिटेल

राजकोट नगर निगम ने 500 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rmc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
recruitment

Municipal Corporation Recruitment 2024: राजकोट नगर निगम (RMC) ने सफाई कामदार के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। वैकेंसी की संख्या कुल 532 है। नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है, जिसके मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 13 सितंबर तक जारी रहेगी।

जो भी उम्मीदवार नौकरी की इच्छा रखते हैं, 13 सितंबर सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ राजकोट नगर निगम के सिविल सेंटर पर एप्लीकेशन फॉर्म भेज सकते हैं। आवेदन के लिए किसी प्रकार के शुल्क भुगतान की जरूरत नहीं पड़ेगी। कैंडीडेट्स को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

कौन कर सकता है आवेदन? (RMC Recruitment Eligibility)

10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार और उसका कम से कम 20 वर्षों से राजकोट निवासी होना चाहिए। जिनके माता/पिता/दादी राजकोट मेट्रोपॉलिटल में स्थायी रूप से सफाई कर्मचारी का काम कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी वाला नहीं होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वेतन (Selection Process and Salary)

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू के आधार पर होगा। राजकोट नगर निगम के नियमों के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा। अकुशल श्रमिकों के लिए समय-समय पर सरकार के न्यूनतम वेतन मानदंडों के अनुसार सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rmc.gov.in पर जाएं।
  • “Recruitment” सेक्शन में जाकर सफाई कामदार भर्ती 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, पता, योग्यता इत्यादि जानकारी दर्ज करें।
  • सही साइज़ और फॉर्मेट में जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews