RBI Assistant 2023 Prelims Result : जारी किया आरबीआई ने सहायक प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

result

RBI Assistant 2023 Prelims Result : आरबीआई के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने सहायक प्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। आरबीआई सहायक प्री की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। वहीं इस परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ प्रारूप में घोषित किया गया है।

बता दें कि आरबीआई सहायक प्री की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में 18 और 19 नवंबर, 2023 को आयोजित की गई थी। अब इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट घोषित होने के 15 दिनों के अंदर ही स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा। वहीं स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आवश्यक जानकारी दर्ज करना होगा। रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 31 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  • फिर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम पर क्लिक करें।
  • और नया पेज आपकी स्क्रीन पर खुलकर आएगा। और उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ प्रारूप में घोषित किया गया है।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews