RBI असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Admit Card

RBI Admit Card 2023: बैंक की नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र 19 दिसंबर 2023 को जारी कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा की तारीख

प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठ सकते हैं। RBI असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2023 को होगा। जो कि ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। आपको बता दें अंग्रेजी भाषा का पेपर छोड़कर अन्य विषयों का पेपर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।

परीक्षा पैटर्न

आपको बता दें परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। जिसमें प्रश्न के पांच विकल्प होंगे। वहीं परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। जिसमें प्रत्येक प्रश्न की गलती पर प्राप्त अंकों में से एक चौथाई अंक काट लिए जाएंगे। वहीं प्राथमिक परीक्षा 18 और 19 दिसंबर के बीच आयोजित हुई थी। जिसका रिजल्ट 15 दिसंबर को आया था।

ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • RBI असिस्टेंट प्रवेश पत्र पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि डालकर लॉग इन करें।
  • RBI असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का प्रवेश डाउनलोड करें।
  • फिर उसका प्रिंट ऑउट निकाल लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews