RBI Recruitment 2024: आरबीआई में निकली 94 पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी, 16 अगस्त तक करें आवेदन, जानें डिटेल 

आरबीआई ने ग्रेड बी ऑफिसर के 94 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी।
rbi recruitment

RBI Recruitment 2024: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेड बी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रिक्त पदों की संख्या कुल 94 है। आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त शाम 6:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन और फीस का भुगतान कर पाएंगे।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होगी। पहला चरण प्रारम्भिक परीक्षा,  दूसरा मुख्य परीक्षा और तीसरा इंटरव्यू का होगा। चयनित उम्मीदवारों को केंद्रीय बैंक में नौकरी करने का अवसर मिलेगा। परीक्षा की तारीख भी घोषित हो चुकी है। 8 सितंबर 2024 को ग्रेड बी जनरल के लिए फेस 1 परीक्षा का आयोजन होगा। 14 सितंबर को DEPR/DSIM के लिए फेज 1 परीक्षा आयोजित होगी। 19 अक्टूबर को जनरल के लिए फेज-2 और 26 अक्टूबर DEPR/DISM के लिए फेज-2 परीक्षा का आयोजन होगा।

आयु सीमा

आवेदन करने निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। एचडी और M.Phil की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा क्रमशः 32 वर्ष और 34 वर्ष है आरक्षित। कैटेगरी की उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

योग्यता

ग्रेड बी ऑफिसर जनरल के लिए किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। DEPR और DSIM के लिए संबंधित क्षेत्र में मास्टर्स की डिग्री होगा जरूरी है। योग्यता, गाइडलाइंस, चयन प्रक्रिया और रिजर्वेशन से संबंधित जानकारी के लिए आरबीआई अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी करेगा।

उम्मीदवारों को अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। 25 जुलाई को एप्लीकेशन पोर्टल खोलते ही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे।

rbi recruitment

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews