सरकारी नौकरी: RBI ने निकाली 120 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक भरें ऑनलाइन फॉर्म 

आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। एप्लीकेशन पोर्टल 10 सितंबर को एक्टिव होगा। ग्रेजुएट के लिए यह बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं?
rbi recruitment 2025

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने ग्रेड बी ऑफिसर पदों पर भर्ती (RBI Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2025 से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2025  शाम 6:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा की तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है। पात्रता, सेलेक्शन प्रोसेस, फीस  और अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 120 है। जिसमें से ऑफिसर ग्रेड बी (जनरल) के लिए 83, ऑफिसर ग्रेड बी डिपार्टमेंट ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च (DEPR) के लिए 17 और डिपार्टमेंट ऑफ़ स्टैटिसटिक्स एंड इनफॉरमेशन मैनेजमेंट ग्रेड बी ऑफिसर (DSIM) के लिए 20 पद खाली हैं।

फॉर्म भरने के लिए जनरल और ओबीसी कैंडीडेट्स को 850 रुपये के साथ 18% जीएसटी का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 100 रूपये के साथ18% जीएसटी फीस के रूप में भरनी होगी।  आरबीआई स्टाफ को आवेदन शुल्क से छूट प्रदान की गई है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।  ग्रेड बी ऑफिसर जनरल पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी क्षेत्र में 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डीईपीआर ग्रेड बी ऑफिसर के लिए इकोनॉमिक्स/ इकोनॉमेट्रिक/ क्वांटिटी इकोनॉमिक्स/मैथमेटिकल इकोनॉमिक्स/इंटीग्रेटेड इकोनॉमिक्स कोर्स या फाइनेंस में मास्टर्स डिग्री होना अनिवार्य है। पीजीडीएम और एमबीए फाइनेंस उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

डीआईसीएम  ग्रेड बी ऑफीसर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्टैटिसटिक्स/ मैथमेटिकल स्टैटिसटिक्स/मैथमेटिकल इकोनॉमिक्स /मैट्रिक्स स्टैटिसटिक्स एंड इनफार्मेटिक्स  (ईआईटी खरगपुर से), अप्लाई डिस्ट्रिक्ट एंड इनफॉर्मेटिक्स-आईआईटी बॉम्बे में मास्टर्स डिग्री होना अनिवार्य है। मैथमेटिक्स में 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होल्डर भी आवेदन कर सकते है। कुछ चुनिंदा संस्थानों से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एनालिटिक्स होल्डर को भी आवेदन करने की अनुमति होगी।

आयु सीमा

निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। M.Phil के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष और पीएचडी वालों के लिए 34 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

ऐसे होगा सेलेक्शन 

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा 18 और 19 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। फेज-1 परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी, 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। चयनित उम्मीदवार मेंस में शामिल हो पाएंगे, जिसका आयोजन 6 से 7 दिसंबर 2025 तक होगा। अंतिम चरण इंटरव्यू का होगा। चयन के बाद उम्मीदवारों को 55,200 रूपये प्रतिमाह बेसिक पे मिलेगा। इसके अलावा सुविधाओं का लाभ ही मिलने वाला है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews