RCFL ने निकाली 94 पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी, 8 अगस्त से आवेदन शुरू, जानें डिटेल 

आरसीएफएल ने 90 से अधिक पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। एप्लिकेशन लिंक जल्द ही एक्टिव होगा। बीई/बीटेक होल्डर्स के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए एक नजर चयन प्रक्रिया, वेतन और फीस पर डालें। 
IIM Indore Recruitment 2026

भारत सरकार की नवरत्न कंपनियों में से एक राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती (RCFL Recruitment) निकाली है। इससे संबंधित डिटेल नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, फाइनेंस, मार्केटिंग, राजभाषा समेत कुल 14 अलग-अलग क्षेत्रों में उम्मीदवारों की नियुक्ति होने वाली है।

आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 14 अगस्त 2026 तक फॉर्म भर पाएंगे। इससे पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी डिटेल में उपलब्ध है।

आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1,000 रुपये फीस के साथ बैंक चार्ज और जीएसटी का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, PwBD और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। फीस पेमेंट केवल इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के जरिए ही स्वीकार किया जाएगा।

कितनी है वैकेंसी?

रिक्त पदों की संख्या कुल 94 है। मैनेजमेंट ट्रेनी केमिकल के लिए 32, बॉयलर के लिए 6, मैकेनिकल के लिए चार, इलेक्ट्रिकल के लिए 10, इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए 9 ,मैटेरियल्स के लिए एक, सिविल के लिए एक, फायर के लिए एक, सीसी लैब के लिए एक, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के लिए दो, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए 5, राजभाषा के लिए दो, फाइनेंस के लिए 10 और मार्केटिंग के लिए 10 पद खाली हैं। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में भी विभाजित किया गया है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बीeएबीटेक की डिग्री होनी चाहिए। एमटी फाइनेंस के लिए सीए/सीएम की योग्यता या अकाउंटिंग/ फाइनेंस में फुल टाइम ग्रेजुएशन के साथ 2 वर्षीय एमबीए/एमएमएस/पीजीडीएम (फाइनेंस) के साथ होनी चाहिए। एमटी मार्केटिंग के लिए फुल टाइम साइंस इंजीनियरिंग/एग्रीकल्चर ग्रेजुएशन के साथ 2 वर्षीय फुल टाइम एमबीए/एमएमएस/PGDM (मार्केटिंग/ एग्री बिजनेस मैनेजमेंट/एग्रीकल्चर में विशेषज्ञता) होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा 1 फरवरी 2026 तक अधिकतम 27 वर्ष तय की गई है। ओबीसी एनसीएल को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और PwBD (जनरल/ईडब्ल्यूएस) उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट दी जाएगी। अतिरिक्त जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

कैसे होगा चयन?

मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।  इसकी अवधि 90 मिनट होगी। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा। चयनित उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति होगी । फाइनल मेरिट लिस्ट में ऑनलाइन टेस्ट को 80% और पर्सनल इंटरव्यू को 20% वैटेज दिया जाएगा।

इतना होगा वेतन 

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 1 साल की ट्रेनी के दौरान करीब 60,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। इसके अलावा फ्री हॉस्टल अकोमोडेशन की सुविधा भी मिलेगी। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को ही ग्रेड ई-1 के तहत 40,000 से लेकर 1,40,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य कई  सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

यहाँ देखें नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews