इस नवरत्न कंपनी ने निकाली 127 पदों पर भर्ती, 9 फरवरी है आवेदन की अंतिम तिथि, जानें पात्रता, वेतन और चयन प्रक्रिया

rec recruitment

REC Recruitment 2024: नवरत्न कंपनी आरईसी लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। रिक्त पदों की संख्या कुल 127 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति डिप्टी मैनेजर, चीफ मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, मैनेजर, असिस्टेंट ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर के पद पर होगी। इंजीनियरिंग, फाइनेंस, सामाजिक दायित्व इत्यादि क्षेत्रों के लिए भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार 9 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और चयन प्रक्रिया

विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है। उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से B.Tech/M.Tech/MBA/PG Diploma की डिग्री होना अनिवार्य है। एप्लीकेशन के आधार पर कैंडीडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिसके बाद इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है- Official Notification Link

आयु सीमा

  • जनरल मैनेजर- 52 वर्ष
  • मैनेजर-42 वर्ष
  • असिस्टेंट मैनेजर-39 वर्ष
  • डिप्टी मैनेजर-39 वर्ष
  • ऑफिसर-33 वर्ष
  • डिप्टी जनरल मैनेजर-48 वर्ष
  • चीफ मैनेजर-45 वर्ष
  • असिस्टेंट ऑफिसर-40 वर्ष

सैलरी

  • जनरल मैनेजर- 1,20,000 रुपये से 2,80,000 रुपये
  • डिप्टी मैनेजर- 70,000 रुपये से 2,00,000 रुपये
  • मैनेजर- 80,000 रुपये से 2,20,000 रुपये
  • ऑफिसर- 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये
  • असिस्टेंट मैनेजर- 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये
  • डिप्टी जनर्क मैनेजर- 1,00,000 रुपये से 2,60,000 रुपये
  • असिस्टेंट ऑफिसर- 30,000 रुपये से 1,20,000 रुपये

आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recindia.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन/पीडब्ल्यूबीडी कैडिडेट्स का एप्लीकेशन फीस माफ किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews