बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली 100 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन, जानें योगयता

Bank of Maharashtra

Bank of Maharashtra: बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2023 चल रही है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बैंक की तरफ से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 6 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है।

पद विवरण

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तरफ से स्केल 2 और स्केल 3 के क्रडिट ऑफिसर के 100 खाली पदों को भरा जाएगा। जिसमें स्केल 2 और स्केल 3 के क्रेडिट ऑफिसर के लिए 50-50 पद हैं।

योग्यता

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के पास 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार बैंक की तरफ से जारी नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

चयन प्रक्रिया

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तरफ से शुरू भर्ती परीक्षा के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

आयु-पात्रता

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में स्केल 2 के क्रेडिट ऑफिसर पर नियुक्त होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 25 से 32 साल बीच में होनी चाहिए। जबकि स्केल 3 के क्रेडिट ऑफिसर पर नियुक्त होने के लिए अभ्यर्तियों की आयु 25 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

बैंक की तरफ से शुरू भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews