यहां निकली है ट्रेनी इंजीनियर की 184 पदों पर भर्ती, अंतिम तारीख 10 नवंबर, जानें चयन प्रक्रिया

PGCIL Recruitment

PGCIL Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (पीजीनीआईएल) की तरफ से विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरु की गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार पीजीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है।

पद विवरण

पीजीसीआईएल की तरफ से इंजीनियर ट्रेनी के 184 खाली पदों को भरा जाएगा। जिसमें इंजीनियर ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के लिए 144 पद, सिविल के लिए 28 पद, इलेक्ट्रानिक्स के लिए 6 पद और कंप्यूटर साइंस के लिए 6 पद हैं।

योग्यता

पीजीसीआईएल के इंजीनियर ट्रेनी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60 फीसदी अंको के साथ बीएससी या बीई या फिर बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु-पात्रता

पीजीसीआईएल के इंजीनियर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना को जरूर पढ़ ले।

चयन प्रक्रिया

इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को गेट 2023 में संबंधित पेपरों में वैध अंक प्राप्त होने चाहिए। इसी के साथ ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू की प्रक्रिया के साथ गुजरना होगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 500 रूपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान में छूट प्रदान की जाएगी।

वेतन

पीजीसीआईएल में इंजीनियर ट्रेनी के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 40,000 रूपए वेतन मिलेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews