झारखंड में स्टेनोग्राफर में निकली है 454 पदों पर भर्ती, 5 अक्टूबर 2024 लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर रिक्तियां जारी की गई है।
UPSSSC Vacancy 2026

JSSC Jobs : अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job Alert 2024) करने के इच्छुक है और अच्छी सैलरी पाना चाहते है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है, झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC Recruitment 2024) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है, योग्य उम्मीदवार झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC Vacancy 2024) की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इन पदों पर भर्ती के आवेदन की तारीख 06 सितम्बर से शुरू होकर आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2024 तक है।

झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

पदों की संख्या – 454 पद

पदों के नाम

झारखंड सचिवालय आशुलिपिक (स्टेनो)

योग्यता – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री का होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

आयु सीमा – आवेदनकर्ता की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया – उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट और लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा।

वेतनमान – इस सरकारी जॉब में सैलरी पे मैट्रिक्स लेवल-4, 25500-81100/- रहेगा।

आवेदन शुल्क – सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 100 रुपये एप्लिकेशन फीस सब्मिट करनी होगी। वहीं एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है।

जॉब में ऐसे करें अप्लाई

> सबसे पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें एवं सभी जानकारियां ध्यान से पढ़ें।
>आवेदन संबंधित सभी दस्तावेज तैयार कर लें।
> नीचे दिए गए ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
> सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें एवं मांगे गए डॉक्यूमेंट जैसे की फोटो/ सर्टिफिकेट इत्यादि अपलोड करें।
> यदि आवेदन फीस एप्लीकेबल हो तो ऑनलाइन फीस भरें एवं प्रिंट आउट ले लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews