Railway Recruitment 2024: रेलवे में 598 पदों पर निकली भर्तियां, 7 जून से पहले करें आवेदन, ऐसे करें अप्लाई, जानें आयु सीमा-पात्रता

Railway Recruitment 2024: भारतीय रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है।
Railway Recruitment 2026

Railway Recruitment 2024: रेलवे की नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट के विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। रेलवे ने SECR के तहत नागपुर डिवीजन में असिस्टेंट लोको पायलट के 598 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकता हैं।

7 जून है आखिरी तारीख

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 जून निर्धारित है। बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 598 पदों पर भर्ती की जाएगी। आइए जानते है इससे जुड़ी और भी अधिक जानकारी।

इन पदों पर होगी भर्तियां

  • यूआर- 464 पद
  • एससी- 89 पद
  • एसटी- 45 पद
  • कुल पदों की संख्या- 598 पद

उम्मीदवारों की योग्यता

रेलवे द्वारा निकली इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। जिसमें आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए। ये योग्यता रखने वाले ही उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते है।

जानिए क्या है आयु सीमा

अगर उम्मीदवार अनारक्षित वर्ग का है तो जारी सूचना के अनुसार उसकी आयु सीमा 18 साल से लेकर 42 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही एससी, एसटी वर्ग वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा भी 18 साल से लेकर 42 साल के बीच होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • यहां पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करके ओपन करिए।
  • फिर अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दें।
  • इसके बाद जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दीजिए।
  • भरे गए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट जरूर निकाल कर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews