JIPMER Recruitment: युवाओं के लिए खुशखबर, जिपमेर में निकली 97 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

JIPMER Recruitment

JIPMER Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें हैं तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। जवाहरलाल स्नातरोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (जिपमेर) की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जिपमेर की आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 अक्टूबर 2023 से शुरु हो चुकी है। जबकि आवेदन की अंतिम तारीख  16 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 97

पद विवरण

समूह अ- 31 पद

समूह ब- 61 पद

समूह स- 5 पद

आवेदन शुल्क

जिपमेर के तहत भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1500 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एससी, एसटी के श्रेणी के उम्मीदवारों को 1200 रुपए आवेदन शुल्क देना पड़ेगा। आपको बता दें दिव्यांग छात्रों को आवेदन शुल्क भुगतान करने से मुक्त रखा गया है।

भर्ती परीक्षा

आपको बता दें जिपमेर भर्ती परीक्षा के तहत भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 24 नवंबर को प्रवेश पत्र (हॉल टिकट) डाउनलोड कर सकते हैं जबकि परीक्षा को 2 दिसंबर 2023 को आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)

परीक्षा केंद्र

जिपमेर भर्ती परीक्षा का आयोजन तिरुचिरापल्ली, तिरुनेलवेली, वेल्लोर, बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सेलम, राजमुंदरी, तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर, कोच्चि, कोज़ीकोड, कोल्लम, कन्नूर, पुडुचेरी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली समेत जिपमेर निदेशक द्वारा तय किए गए स्थान पर किया जाएगा।

योग्यता

जिपमेर भर्ती परीक्षा के लिए विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार जिपमेर की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews