J&K Bank Recruitment 2024: जम्मू एंड कश्मीर बैंक में अपरेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, 28 मई से आखिरी तारीख, जानें आयु-पात्रता

जम्मू एंड कश्मीर बैंक में अपरेंटिस के 276 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
HPSC PGT Vacancy

J&K Bank Recruitment 2024: बैंक में नौकरी करने का ख्वाब देखने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्त्वपूर्ण जानकारी है। जम्मू एंड कश्मीर बैंक ने देश के अलग-अलग हिस्सों में अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 मई 2024 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट jkbank.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 28 मई 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 276

शैक्षणिक योग्यता

जम्मू एंड कश्मीर बैंक में अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इच्छुक उम्मदीवार अधिक जानकारी के लिए बैंक की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर डाउनलोड कर लें।

आयु-पात्रता

बैंक में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट का प्रावधान दिया गया है, जिसे आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क

जम्मू एंड कश्मीर बैंक में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 700 रूपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रूपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews