SSC एमटीएस के 3 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया

SSC Bharti

SSC MTS Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एक बार फिर मल्टी स्टाफ पदों पर भर्तियां निकाली गई है, जिसकी आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई है। जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ssc.nic.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। आखिरी तारीख के बाद किसी का भी फॉर्म एक्सेप्ट नहीं होगा।

हाल ही में आयोग की तरफ से एक अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें यह कहा गया है कि जो भी आवेदन करना चाहते हैं, वह अच्छे से नोटिफिकेशन पढ़ लें, उसके बाद ही अप्लाई करें। किसी भी अभ्यर्थी का गलत भरा हुआ फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा और बिना किसी नोटिस के उसे रद्द कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख तक फॉर्म जमा करने की सलाह दी गई है क्योंकि किसी भी परिस्थिति में आखिरी तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

एसएससी एमटीएस की रजिस्ट्रेशन विंडो को बंद करने के बाद फॉर्म करेक्शन की विंडो भी ओपन होगी। यहां पर अभ्यर्थी 26 से 28 जुलाई तक अपने फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं। यह सुविधा उन्हें बिना किसी शुल्क के दी जाएगी।

ऐसी है चयन प्रक्रिया

SSC MTS भर्ती में लिखित एग्जाम और स्किल टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति भारत सरकार के अलग-अलग भागों में एमटीएस मल्टी स्टाफ के पद पर की जाती है।

ऐसे करें आवेदन

  • अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • यहां पर पर्सनल डिटेल डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सामने ओपन हुए फॉर्म में अपनी सारी डिटेल भरने के बाद मांगे के डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के साथ ही इसकी एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास भी रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews