Sarkari Naukri: राज्य में असिस्टेंट आर्किटेक्ट के पदों पर निकली भर्ती, 11 मार्च आखिरी तारीख, जानें जरूरी डिटेल्स

Assistant Architect

BPSC Assistant Architect Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से असिस्टेंट आर्किटेक्ट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 21 फरवरी 2024 से शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर भर्ती के लिए आवदेन की अंतिम तारीख 11 मार्च 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 106

शैक्षणिक योग्यता

बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ असिस्टेंट आर्किटेक्ट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आर्किटेक्ट में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। बशर्ते वह संस्थान काउंसिल ऑफ आर्किटेक्ट, नई दिल्ली में रजिस्टर्ड हो। वहीं अधिक जानकारी के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

आयु-पात्रता

असिस्टेंट आर्किटेक्ट के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और पुरूष उम्मीदवार की अधिकतम आयु 37 साल और महिला उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट का प्रावधान है, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

आवेदन शुल्क

बिहार राज्य में असिस्टेंट आर्किटेक्ट के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा और दूसरे राज्य के उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एससी, एसटी और बिहार राज्य की महिला उम्मीदवारों के लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। बता दें इन पदों पर आवेदन के लिए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में कर सकते हैं।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews