ICMR NIN Recruitment 2024: टेक्निकल असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी, जल्दी करें आवेदन, जानें जरूरी डिटेल्स

ICMR नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यताओं की मांग की गई है।
job

ICMR NIN Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। ICMR नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन में टेक्निकल असिस्टेंट, लेबोरेटरी अटेंडेंट, टेक्नीशियन समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 मई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nin.res.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 16 जून निर्धारित है।

कुल पद- 44

शैक्षणिक योग्यता

ICMR नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यताओं की मांग की गई है, जैसे 10वी, 12वीं सहित न्यूट्रिशन में स्नातक की डिग्री आदि। ऐसे में उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

ICMR में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु पदानुसान 25/28/30 निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

CMR नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन द्वारा जारी भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कनरे वाले एससी, एसटी, एक्स सर्विस मैन और महिला उम्मीदवारों को 1000 रूपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1200 रूपए आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews