स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 4 नवंबर से करें आवेदन, जानें योग्यता

SAIL Recruitment

SAIL Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी हैं। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की तरफ से अटेंडेंट कम टेक्नीशियन ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 4 नवंबर 2023 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी सेल की आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 25 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 85

योग्यता

सेल की तरफ से अटेंडंट कम टेक्नीशियन के 85 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मैट्रीकुलेशन के साथ एकीकृत इस्पात संयंत्र से संबंधित ट्रेड में एक साल का ट्रेनिंग सर्टिफिकेट और राष्ट्रीय व्यावसायिक ट्रेनिंग परिषद की तरफ से जारी राष्ट्रीय ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 28 साल से कम होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले सेल की तरफ से जारी नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

आवेदन शुल्क

सेल की तरफ से शुरू भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रूपए आवेदन शुल्क और प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एससी, एसटी, पीएच और विभागीय श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रूपए प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। बता दें इन श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने में छूट प्रदान की गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews