Police Constable Recruitment 2024: पुलिस विभाग में कॉन्सटेबल के लिए निकली 10 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती, आवेदन कल से शुरू

PSPCL Recruitment 2026

WB Police Constable Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वेस्ट बंगाल में कॉन्सटेबल के पदों के लिए बंपर भर्ती निकली है। ये वैकेंसी वेस्ट बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (WBPRB) ने निकाली हैं। इस भर्ती में दस हजार से ज्यादा कॉन्सटेबल के पद भरे जाएंगे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को इसकी आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा। इन भर्तियों से जुड़ी जरूरी जानकारी हम साझा कर रहे हैं।

कल से भरे जाएंगे आवेदन

कॉन्सटेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन लिंक कल यानी 7 मार्च से खुलेगी। इन भर्तियों के लिए फॉर्म 7 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल 2024 तक भरा जाएगा। इसके बाद भरे गए आवेदन में सुधार के लिए एप्लीकेशन एडिट करने का विंडो भी खुलेगा। एप्लीकेशन एडिट विंडो 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक खुली रहेगी। इस बीच आप अपने आवेदनों में गलती सुधार सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई

इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को फॉर्म ऑनलाइन ही भरने होगें। फॉर्म अप्लाई करने के लिए आपको डब्ल्यूबी पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in. पर जाना होगा। वेवसाइट पर जाने के बाद
आपको इस वैंकेसी से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी।

क्या है योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास हो। वहीं उम्मीदवारों के लिए एज लिमिट भी तय है। इस आवेदन को भरने के लिए उम्मीदवार कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 30 साल का होना चाहिए। रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 10255 पदों के लिए भर्तीयां होनी है।

कितना लगेगा फीस

इन पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 170 रुपये आवेदन फीस देना होगा। वहीं बात की जाए बंगाल की तो बंगाल के एससी, एसटी कैटेगरी वालों को फीस नहीं देनी है। बाकी राज्यों के आरक्षित वर्ग के लोगों को आवेदन शुल्क 20 रुपये देना है।

सेलेक्शन प्रोसेस क्या है

इन पदों पर कई राउंड की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल हुए अभ्यार्थी के लिए फिर लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इस परीक्षा में सफल उम्मीवार को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट देना होगा। इन परीक्षाओं में चयनित होने के बाद फाइनल रिटेन एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद बोर्ड उनका इंटरव्यू लेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews